logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

जान्हवी कपूर का AI डीपफेक पर फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘ये यौन उत्पीड़न के बराबर है’

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का नाम एक आपत्तिजनक AI डीपफेक वीडियो को लेकर चर्चा में है। उनकी फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टमल्ले’ के फुटेज के साथ छेड़छाड़ कर एक फर्जी वीडियो तैयार किया गया, जिसमें जान्हवी को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया। वीडियो सामने आने के बाद जूनियर एनटीआर ने भी कड़ा विरोध जताया और इसे बनाने व फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही।

अब जान्हवी कपूर ने भी इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि किसी महिला की तस्वीर या पहचान का उसकी सहमति के बिना गलत इस्तेमाल करना बेहद गंभीर मामला है और यह यौन उत्पीड़न के बराबर है।

जान्हवी ने अपने बयान में महिलाओं की सहमति, पसंद और उनकी निजी सीमाओं का सम्मान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला किसी बात के लिए एक दिन सहमत है और अगले दिन मना करती है, तो उसके ‘ना’ का सम्मान किया जाना चाहिए। इसी तरह किसी महिला के कपड़े या उसकी पसंद किसी दूसरे व्यक्ति को उसकी सीमाएं पार करने का अधिकार नहीं देते।

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि AI तकनीक के जरिए महिलाओं को निशाना बनाने का खतरा अब डिजिटल दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। उनके मुताबिक, समस्या सिर्फ किसी एक वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की निजता और सम्मान से जुड़ा बड़ा मुद्दा है।

जान्हवी ने जूनियर एनटीआर समेत उन कलाकारों का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस डीपफेक वीडियो के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे फर्जी और आपत्तिजनक कंटेंट को देखने, शेयर करने या आगे फैलाने से बचें।

इस मामले ने एक बार फिर AI के गलत इस्तेमाल और डीपफेक कंटेंट के जरिए किसी की पहचान और निजी छवि को नुकसान पहुंचाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Admin

footer
Top