आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर '12वीं फेल' का पोस्टर शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा नोट लिखा और फिल्म के साथ-साथ पूरी कास्ट की तारीफ की। आलिया ने लिखा, "सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक, जो मैंने कुछ समय में देखी है। बहुत बढ़िया परफॉर्मेंस। बहुत-बहुत खूबसूरत। विक्रांत मैसी आप बहुत शानदार है। मैं हैरान हूं।"
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 12th Fail: विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म '12वीं फेल' विक्रांत मैसी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। रिलीज के बाद से ही न केवल फिल्म बल्कि पूरी स्टार कास्ट को तारीफें मिल रही हैं। सेलिब्रिटीज भी 12वीं फेल और विक्रांत मैसी की सराहना करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। हाल ही में, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने फिल्म और कास्ट की तारीफों के पुल बांधे।
आगामी फिल्म 'जिगरा' (Jigra) की शूटिंग कर रहीं Alia Bhatt ने हाल ही में विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल देखी और इस कदर इंप्रेस हुईं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे अब तक की सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक बता दी।
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होते ही '12वीं फेल' ने दर्शकों का दिल जीत लिया और यह साल की टॉप रेटेड फिल्म बन गई।
'12वीं फेल' साल 2023 की हिट फिल्मों में से एक है। 27 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 54.18 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म को थिएटर्स से ज्यादा हाइप ओटीटी पर रिलीज किए जाने के बाद मिली।