logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

आलिया भट्ट ने तस्वीरें शेयर कर दिखाईं रणबीर की फोटोग्राफी स्किल, नीतू कपूर ने किया ये कमेंट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के क्यूट कपल में से हैं। दोनों ने काफी समय तक अपने रिलेशनशिप को छुपाए रखा। रणबीर तो सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन आलिया बेधड़क अब रणबीर के साथ की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। वह कई बार अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी हैं। नए साल के मौके पर आलिया और रणवीर केन्या के मसाई मारा गए थे। अब अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर वहां से कई तस्वीरें साझा कीं और अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की फोटोग्राफी स्किल को दिखाया। इन फोटोज में आलिया अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। 

रणबीर ने क्लिक कीं तस्वीरें

 

एक में वह कैमरे की ओर देख रही हैं तो एक तस्वीर में वह मुस्कुरा रही हैं। एक अन्य में वह दूसरी ओर देखते हुए पोज दे रही हैं। फोटोज को पोस्ट करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा- मेरे ब्वॉयफ्रेंड का फोटोग्राफी स्किल सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा।

किसने क्या कमेंट किया

 

आलिया की इन तस्वीरों पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने प्रतिक्रिया देते हुए हार्ट का इमोटिकॉन पोस्ट कर प्यार जताया। आलिया की मां सोनी राजदान लिखती हैं, ‘सही शब्द मेरी डार्लिंग।‘ अर्जुन कपूर ने लिखा- ‘नादान परिंदे।‘ सबा पटौदी ने उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं। जोया अख्तर ने कमेंट किया, ‘बहुत सुंदर।‘

न्यू ईयर पर आलिया ने कुछ अन्य तस्वीरें साझा की थीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘2022 हकुना मटाटा की एनर्जी दे। सुरक्षित रहिए। मुस्कुराइए। सिम्पल रहिए और ढेर सारा प्यार। हैप्पी न्यू ईयर।‘

आने वाली फिल्म

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का टीजर हाल ही में आया था। फिल्म इस साल 9 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। 

 

Admin

footer
Top