logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

मनीष मल्होत्रा की पार्टी से लौटीं करीना कपूर हुईं ट्रोल, चाल देख लोग बोले- ज्यादा पी ली है

करीना कपूर और उनके दोस्तों की पार्टी अक्सर सुर्खियों में रहती है। उनका एक लेटेस्ट वीडियो सुर्खियों में है। इसमें वह मनीष मल्होत्रा के घर से पार्टी करके लौट रही हैं। उनके पीछे मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता भी हैं। करीना के हाव-हाव देखकर कई लोगों ने कॉमेंट्स किए हैं कि उन्होंने ड्रिंक किया हुआ है। 26 जनवरी मनीष के घर पार्टी थी। इसमें करण जौहर भी शामिल हुए थे। पार्टी के फोटोज इंस्टाग्राम पर भी हैं। वहां से लौटते वक्त करीना, अमृता और मलाइका को पपराजी ने कैप्चर किया। वीडियो वायरल होते ही करीना ट्रोल हो गईं।

लोगों ने जमकर किया ट्रोल

 


मनीष मल्होत्रा अच्छे होस्ट हैं। उनके घर अक्सर पार्टीज होती रहती हैं। 26 जनवरी को उन्होंने अपने खास दोस्त करीना, मलाइका, अमृता और करण जौहर को पार्टी दी थी। इस पार्टी से लौटते वक्त ऐक्ट्रेसस की तस्वीरें और वीडियोज पपराजी ने लिए। वीडियोज वायरल होने पर करीना को ट्रोल किया गया। एक फॉलोअर ने कॉमेंट किया है, क्या उन्होंने ड्रिंक किया है? एक और ने लिखा है, करीना कुछ ज्यादा ही टल्ली लग रही है। एक और ने लिखा है, उन्होंने बहुत पी रखी है। एक और ने लिखा है, नशे में हो मैम। वहीं एक यूजर का कॉमेंट है, उम्मीद करते हैं तीनों कोविड फ्री रहेंगी। ये बहुत खूबसूरत लगती हैं।

दिसंबर में हुआ था कोविड


करीना कपूर और अमृता अरोड़ा को दिसंबर में कोरोना हो चुका है। उस वक्त भी दोनों ने पार्टीज की थीं। पहले अनिल कपूर की बेटी रिया के घर इसके बाद करीना करण जौहर के घर पार्टी में पहुंची थीं। कुछ दिन बाद उनके कोविड पॉजिटिव होने की खबर आई थी। उनके ठीक होने के बाद रिया कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला, जाह्नवी और खुशी सभी को कोविड हुआ था।

 

Admin

footer
Top