logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

केंद्र सरकार ने बहाल की संसद निधि फंड, 2021-22 के लिए मिलेंगे 2-2 करोड़ रुपए

केंद्र सरकार ने संसद निधि फंड को फिर से बहाल कर दिया है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। यह निधि वित्तीव वर्ष 2021-22 के लिए बचे हुए हिस्से के लिए बहाल किया गया है और 2025-26 तक जारी रहेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2021-22 की MP लैड फंड के लिए प्रत्येक सांसद को 2-2 करोड़ रुपए की किश्त आवंटित की जाएगी। इसके बाद हर साल ढाई-ढाई करोड़ रुपए की दो किस्तें जारी की जाएंगी।

2022 से 2026 तक के लिए 5-5 करोड़ रुपए की किश्त सांसदों को उनके क्षेत्र के विकास के लिए दी जाएगी। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से संसद निधि फंड पर रोक लगा दी गई थी। इसके अलावा बैठक में और भी कई फैसले लिए गए। फैसलों को बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय इतिहास और संस्कृति में जनजातियों के विशेष स्थान और योगदान को सम्मानित करने व आने वाले पीढ़ियों को इस सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव के संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने का निर्णय ​लिया है।

उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है, आज़ादी की लड़ाई में उनके योगदान को देखते हुए भी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है। भारत सरकार 15-22 नवंबर जनजा​तीय समुदायों के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों, संस्कृति पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

 

Admin

footer
Top