बिजली की नई दरों की घोषणा एक-दो दिन में हो जाएगी। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने दरों को अंतिम रूप दे दिया है। आयोग बिजली की दरें बढ़ाने के बजाय यथावत रख सकता है।
हालांकि, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद का कहना है कि जब उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर 33,122 करोड़ रुपये सरप्लस निकल रहा है तब बिजली की मौजूदा दरों में कमी की जाए।