logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

मूसेवाला का गीत ‘VAAR’ रिलीज:20 मिनट में 2.84 लाख लाइक, 10.94 लाख व्यूज, कत्ल के बाद दूसरा गाना

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनका दूसरा गाना गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आज रिलीज हो गया। 10:02 बजे सिद्धू मूसेवाला के यू-ट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया जाएगा। रिलीज से 1 मिनट पहले तक गीत के लिंक को 1.96 लाख लाइक और 1.69 व्यूज मिल चुके थे, लेकिन रिलीज के 20 मिनट में 10.94 लाख लोगों ने इसे सुन लिया

इस गीत का टाइटल 'VAAR' रखा गया है। यह गीत असल में भी एक 'वार' है, जिसे पंजाब के वीर योद्धा नायक हरि सिंह नलवा के लिए गाया गया। सिद्धू मूसेवाला ने इस गीत को गाया तो जरूर, लेकिन रिलीज होने से पहले ही उनकी हत्या कर दी गई। यह उनकी मौत के बाद दूसरा गीत है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

जानें कौन हैं हरि सिंह नलवा
सरदार हरि सिंह नलवा महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष थे। महान लड़ाके हरि सिंह नलवा ने पठानों के विरुद्ध कई युद्धों का नेतृत्व किया और महाराजा रणजीत सिंह को जीत दिलाई। हरि सिंह नलवा को भारत के श्रेष्ठ योद्धाओं में जगह दी जाती है। इनके नेतृत्व में ही कसूर, सियालकोट, अटक, मुल्तान, कश्मीर, पेशावर और जमरूद के युद्धों में जीत मिली थी। उनके नेतृत्व के कारण ही सिख साम्राज्य की सीमा को सिंधु नदी के परे खैबर दर्रे तक पहुंचा दिया था।

हरि सिंह नलवा एक बार महाराजा रणजीत सिंह के साथ शिकार पर थे। इस दौरान उनका सामना शेर से हो गया, लेकिन हरि सिंह नलवा ने मुकाबला करते हुए शेर का जबड़ा हाथों से ही चीर दिया था।

Admin

footer
Top