logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की बीमारी से कांग्रेस नेताओं में मायूसी, खोये जनाधार को जुटाने की है परीक्षा

कांग्रेस के सामने लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ा न्याय यात्रा के माध्यम से खोये जनाधार को जुटाने की जुगत में है।

यात्रा में प्रियंका वाड्रा की मौजूदगी अमेठी व रायबरेली के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। प्रियंका स्वास्थ्य कारणों से शुक्रवार को चंदौली में यात्रा का हिस्सा नहीं बन सकीं।

कांग्रेसियों में मायूसी

प्रियंका के न आने से अब कांग्रेसियों में मायूसी है। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि प्रियंका अमेठी व रायबरेली में यात्रा में शामिल हो सकेंगी अथवा नहीं। यात्रा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को बड़ी संख्या में झंडे व बैनर लगवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये है यात्रा का रूट

अमेठी, रायबरेली व लखनऊ के मार्ग पर यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रा कानपुर में 21 फरवरी को रुकेगी। जिसके बाद 24 फरवरी को यात्रा मुरादाबाद से फिर शुरू होगी और अमरोहा, संभल, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होकर राजस्थान जाएगी।

लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की तैयारी

यात्रा के इस बदले रूट पर एक बार फिर नए सिरे से तैयारियां शुरू की गई हैं। पूर्व में इस रूट को बदलने के बाद यात्रा की तैयारियां थम गई थीं। नये प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिए लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की सक्रियता परखने का भी यह बड़ा मौका है।

यूपी  में राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ पूंजीपतियों की जय-जय है। गरीब, किसान, बेरोजगार युवाओं की सुध लेने वाला कोई नहीं है। सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अरबपतियों के लिए कालीन बिछी, गरीबों के लिए कुछ नहीं। देश में दो हिंदुस्तान बन रहे हैं। एक प्रतिशत वाले में लोग निजी हवाई जहाजों में उड़ते हैं। वही हिंदुस्तान आपको टीवी पर दिखाई देगा। उसमें अमिताभ बच्चन बल्ले-बल्ले करते दिखेंगे, ऐश्वर्या राय नाचती हुई दिखाई देंगी। शाह रुख खान दिखेंगे, क्रिकेट टीम दिखाई देगी। लेकिन गरीब, बेरोजगार, कोई अग्निवीर नहीं दिखाई देगा। हम इसीलिए न्याय की बात करते हैं।

Admin

footer
Top