स्टार प्लस शो 'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली एक तरफ जहां शो में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को दिल जीत रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर वह अपने फैंस को अपना ग्लैमरस अवतार दिखा कर सनसनी मचा रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिस पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
रुपाली गांगुली फोटो में एक शोल्डर ऑफ आउटफिट कैरी की हुई देख रही हैं, खुले बालों में वह ब्लर पत्तियों के पीछे खड़ी होकर पोज देती हुई देखी जा सकती हैं। फोटो में उनका ग्लॉसी लिपस्टिक और कजरारे नैन के साथ बेहद प्यारी स्माइल के साथ पोज दे रही हैं। अपने लुक में वह गॉर्जियस लग रही है।
रुपाली अपने लेटेस्ट फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं-सपने, पंख, आंखें... सब एक कहानी सुनाते हैं, आप कौन सी कहानी पढ़ते हैं? एक्ट्रेस की इस फोटो में फैंस हॉर्ट, फ्लावर और फायर इमोजी के साथ कॉमेंट कर रहे हैं।