logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

12वीं फेल स्टार विक्रांत मेसी

विक्रांत मेसी अब वो नाम बन चुके हैं जिन्हें किसी पहचान की दरकार नहीं है. लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब विक्रांत मेसी के दिन महाराष्ट्र के छोटे से शहर नागभीड में गुजर रहे थे.

जो फैंस विक्रांत मैसी को एक शानदार एक्टर के रूप में जानते हैं उन्हें बता दें कि वो एक मंझे हुए कंटेम्प्ररी और जैज डांसर भी हैं. सात साल की छोटी उम्र से ही विक्रांत मैसी डांस और थियेटर की तरफ रुझान जाहिर कर चुके थे. उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के साथ भी काम किया है. डांस और थियेटर करते करते उन्हें टीवी में काम करने का मौका मिला. करियर की शुरुआत धूम मचाओ धूम शो से हुई. उसके बाद धरम वीर, बालिका वधु, बाबा ऐसो वर ढूंढो, कुबूल है, झलक दिखला जा, ये है आशिकी जैसे शोज में वो नजर आए. ओटीटी पर मिर्जापुर और क्रिमिनल जस्टिस के जरिए उनकी एक्टिंग की पहचान बनी.

24 साल की उम्र तक विक्रांत मैसी टीवी की दुनिया का बड़ा नाम बन चुके थे. उनकी मंथली इनकम 35 लाख रु. तक हो चुकी थी. लेकिन विक्रांत मैसी टीवी तक सिमटे नहीं रहना चाहते थे. उनकी मंजिल बड़ा पर्दा थी. फिल्मों में मुकद्दर आजमाने के लिए उन्होंने टीवी का लाखों का कांट्रेक्ट ठुकरा दिया और फिल्मों के लिए कोशिश शुरू कर दी. सारी सेविंग खत्म हुई तो गर्लफ्रेंड शीतल से पॉकेट मनी तक लेना पड़ी. विक्रांत मैसी की कोशिशें रंग लाईं और फिल्मों में काम करने की तमन्ना पूरी हुई. अब शीतल विक्रांत मैसी की प्राउड वाइफ हैं.

Admin

footer
Top