उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की जवाहरपुर चीनी मिल में सोमवार दोपहर को तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया. इसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा है. ये रामकोट थाना क्षेत्र का मामला है.
ये हादसा रामकोट थाना क्षेत्र की जवाहर चीनी मिल में हुआ है.
डिस्टलरी का ग्रेन टैंक फटने से तीन लोगों की मौत हो गई. यहां गेंहू और धान को सड़ाकर अल्कोहल बनाया जाता है. हादसे के बाद चीनी मिल ने सभी गेटों को मिल प्रबंधन ने लॉक कर दिया है.
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चीनी मिल में धमाका इतना तेज था कि आसपास कई