logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं अनुप्रिया

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एक बार फिर अनुप्रिया पटेल चुनी गई हैं। दूसरी बार वह निर्विरोध चुनी गई हैं। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों काे धन्यवाद दिया। पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। बता दें कि 6 साल में स्टेट पार्टी का दर्जा चुनाव आयोग से अपना दल (एस) को मिल गया है। 14 सितंबर 2016 को अपना दल (एस) का गठन हुआ था। अपना दल एस के गठन के पीछे सोनेलाल पटेल द्वारा बनाई गई अपना दल पार्टी के दो भाग होना बताया जाता है। मौजूदा समय में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल हैं, जो केंद्र सरकार में मंत्री हैं। जबकि अनुप्रिया के पति आशीष पटेल एमएलसी हैं और योगी सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं। अपना दल (एस) एनडीए का हिस्सा है। पिछले विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 12 पर जीत हासिल की थी। जबकि 5 सीटों पर रनरअप रही थी।

Admin

footer
Top