logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

मां अमृता सिंह के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान

सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी मां एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ उज्जैन के महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान की एक्ट्रेस की कई सारी फोटो अपने सोशल अकाउंट शेयर की हैं, जिसमें मां-बेटी की बॉन्डिंग गजब लग रही है। सामने आईं तस्वीरों में सारा और अमृता को मंदिर परिसर के अंदर सलवार सूट के साथ सिर पर दुपट्टा डाले, फेस मास्क पहने देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के फोटो शेयर करते ही उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। एक्ट्रेस के फैंस दिल खोलकर दोनों पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। 

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखती है-'मां और महाकाल #jaimahakal #jaibholenath'। सारा-अमृता की फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स खुश हो गए हैं। फैंस एक्ट्रेस की फोटो देखकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "सबसे प्यारी मां बेटी की जोड़ी। जबकि दूसरे ने लिखा शानदार पल मां-बेटी दोनों ही शानदार। इसके अलावा कई और फैन ने हॉर्ट और फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की।

 

Admin

footer
Top