logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों ने 300 से ज्यादा नक्सलियों को घेरा, पांच को किया ढेर

नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ में निर्णायक में लड़ाई होती दिख रही है. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पिछले 16 घंटों से एक बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. जिसमें सुरक्षाबलों के करीब 5 हजार जवानों ने 300 से ज्यादा नक्सलियों के घेर रखा है. जिनमें हिड़मा, देवा, दामोदर जैसे कई बडे़ नक्सली कमांडर हैं, जिनकी तलाश लंबे समय से सुरक्षाबलों को है. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ कर्रेगट्टा, नडपल्ली, पुजारी कांकेर की पहाड़ियों पर हो रही है. पहाड़ी पर नक्सली छिपे हुए हैं, जबकि सुरक्षाबलों ने चारों तरफ से नक्सलियों को घेर रखा है. दोनों तरफ से लगातार फायरिंग भी हो रही है. बताया जा रहा है कि सेना मुस्तेदी से इस ऑपरेशन को अंजाम देने में जुटी है.

Admin

footer
Top