उत्तर प्रदेश में बादलों की वजह से मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। इससे तराई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते दिनों बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गोरखपुर सहित कई जिलों में बादल जमे हुए हैं। हालांकि बारिश के अब यूपी वासियों को इंतजार करना होगा। जानिए मौसम विभाग ने आपके शहर के आज क्या अनुमान लगाया है।
आगरा के तापमान में उछाल से गुरुवार को शहरवासी दिनभर गर्मी से परेशान दिखे। आसमान साफ रहने से दिनभर धूप चुभती हुई नजर आई। उमस की वजह से पसीना बहता रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि चार से छह अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा।