logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

यूपी की मेधावी छात्राओं के ल‍िए क‍िया ये बड़ा एलान-UP Budget 2025

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के ल‍िए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये का बजट पेश क‍िया है, जो वर्ष 2024-2025 के बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है। इस बजट में प्रदेश की योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान योजना के संचालन केल ल‍िए 600 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की है।

इसके तहत रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के अन्तर्गत कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान किये जाने के ल‍िए 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 100 करोड़ रुपये की धनराशि प्रस्तावित है। वहीं, विन्ध्यांचल धाम मंडल में मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के ल‍िए 50 करोड़ रुपये की धनराशि प्रस्तावित है।

Admin

footer
Top