logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

यूपी के मौसम में बदलाव,गोरखपुर-बस्‍ती सहित कई जिलों में छाया कोहरा

उत्‍तर प्रदेश में बीते दिनों बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि प्रशासन का काम थोड़ा बढ़ गया है क्‍योंकि नदियों में उफान आ गया है। इससे तराई क्षेत्रों में बाढ़ की स्‍थ‍िति बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

आगरा शहर में तापमान में वृद्धि के साथ उमस भी बढ़ गई है। बुधवार को उमस अधिक रहने से दिनभर शहरवासी परेशान रहे। शाम को हवा चलने पर मौसम में सुधार देखने को मिला। मौसम विभाग ने गुरुवार व शुक्रवार को आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। शहर में बुधवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तीखे होते गए। इससे उमस बढ़ गई।सुबह 8:30 बजे अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार पांच व छह अक्टूबर को आंशिक बादल रहेंगे। सात अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा और आठ को एक बार फिर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। गोरखपुर में गुरुवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। देवरिया और बस्ती में भी बादल जमे रहने का पूर्वानुमान है। लखनऊ में बादल छाए रहेंगे, वर्षा की संभावना नहीं है। आंबेडकरनगर जिले में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। हालांकि वर्षा होने की संभावना नहीं है। बलरामपुर में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट व न्यूनतम तापमान में वृद्धि के आसार हैं। हवा अधिकतम 18 व न्यूनतम सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। तेज धूप निकलने के साथ आर्द्रता कम होने की उम्मीद है।

Admin

footer
Top