logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

दिन गरम और रात ठंडी ,दीपावली पर बदलेगा मौसम का मिजाज

 मेरठ जनपद के मौसम में तेजी से उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में वृद्धि हुई है। दीपावली के पहले वायु की गुणवत्ता और खराब होने की आशंका बन रही है। पिछले तीन से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी।पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को अधिकतम तापमान में 0.5 और न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। आदृता का अधिकतम प्रतिशत भी बढ़ कर 93 पहुंच गया है। हवा की गुणवत्ता लगातार सुबह के समय खराब बनी हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 32.3 और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जय भीमनगर स्थित एयर क्वालिटी मानीटरिंग स्टेशन में पीएम 2.5 की मात्रा शनिवार की रात 10 बजे रविवार की सुबह नौ बजे तक 250 से 315 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर के बीच बनी रही। पल्लवपुरम में भी यही स्थिति रही।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार जम्मू कश्मीर में एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ ने प्रवेश किया है। जिसके प्रभाव से तापमान वृद्धि हुई है। पश्चिम विक्षोभ से मैदानी क्षेत्रों में बरसात की संभावना नहीं है। दो तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। एक नवंबर से तापमान में गिरावट होगी। मौसम आने वाले दिनों में दिल्ली और एनसीआर में हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा और वेंटिलेंशन इंडेक्स 6000 वर्ग मीटर प्रति सकेंड रहने की संभावना है। इससे वायु प्रदूषण बढ़ने की स्थितियां बन रही हैं।

 

बरेली शहर में मौसम बदलने के साथ ही गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। इसी के साथ शहर का प्रदूषण स्तर भी बढ़ना शुरू हो गया है। दीपावली पर और बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उड़ीसा के तटीय क्षेत्र में उठे दाना चक्रवात का असर प्रदेश में भी दिखाई देग

 

वही सुबह शाम की तापमान में भी अंतर आया है। मौसम में हल्की ठंड शुरू हो गई है। जिस कारण सुबह जल्दी व रात में जाने वाले लोग गर्म कपड़े पहनने लगे है। वहीं दीपावली से पहले ही शहर का वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। रविवार को राजेंद्र नगर 54 व सिविल लाइन 51 रहा। हालांकि पिछले दिनों ये अच्छी स्तर में चल रहा प्रदूषण स्तर अब बढ़ने लगा है। अनुमान है कि दीपावली पर पटाखों जलने से प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। व

Admin

footer
Top