logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

प्रियंका गांधी पर मंत्री द‍िनेश प्रताप स‍िंह की टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, आवास के बाहर लिखा 'बेईमान

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के केरल की वायनाड सीट से त्यागपत्र के बाद कांग्रेसी नेता प्रियंका वाड्रा को वहां से लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाने की घोषणा के बाद उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की एक्स पर की गई टिप्पणी से राजनीतिक घमासान मचा है।

दिनेश प्रताप सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर तंज कसते हुए पोस्ट किया था, ''अंतत: लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई, जहां लड़ना नहीं पड़े। बूढ़ी जो हो गई।'' इसके बाद कांग्रेसी नेता मंत्री पर हमलावर हुए। पहले तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मोर्चा खोलते हुए दिनेश सिंह के बयान की निंदा की। इसके बाद से लगातार कांग्रेसी नेता दिनेश प्रताप सिंह के बयान को अमर्यादित और महिला विरोधी बताते हुए भाजपा को घेरने में लगे हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ता लखनऊ में दिनेश सिंह के सरकारी आवास पहुंच गए और गेट पर बेईमान लिखकर नारेबाजी की और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

 

Admin

footer
Top