logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह मजदूरों की लेबर कॉलोनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। करीब दो किलोमीटर दूर तक धुआं नजर आने की बात सामने आई है। 

सिलेंडर से खाना बनाते समय लगी आग

जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट परिसर में मजदूरों के रहने के लिए तीन मंजिला अस्थायी आवास बनाया गया था। यहां करीब 352 मजदूर रह रहे थे। सुबह एक मजदूर सिलेंडर पर खाना बना रहा था, तभी अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।

दो मजदूर झुलसे

आग फैलते ही वहां मौजूद मजदूरों को तुरंत बाहर निकाला गया। ज्यादातर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन सामान निकालने की कोशिश में दो मजदूर झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

दमकल की नौ गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

आग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की करीब नौ गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग से लेबर कैंप के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि ऊपरी हिस्से भी प्रभावित हुए हैं।

आग की वजह की जांच जारी

फिलहाल आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में सिलेंडर से आग लगने की आशंका जताई गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

राहत की बात यह रही कि समय रहते मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और एयरपोर्ट सुरक्षा टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Admin

footer
Top