logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

मुंबई में 12 करोड़ का 4BHK फ्लैट, अंदर से 5 स्टार होटल जैसा लुक; अरब सागर का दिखता है नजारा

मुंबई में एक लग्जरी 4BHK फ्लैट इन दिनों चर्चा में है, जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। साउथ मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित इस फ्लैट का वीडियो सामने आने के बाद लोग इसके शानदार इंटीरियर और सुविधाओं को देखकर हैरान हैं।

1600 वर्ग फीट में लग्जरी का पूरा इंतजाम

करीब 1,600 वर्ग फीट के इस अपार्टमेंट में चार बेडरूम हैं। घर के लिविंग एरिया में फर्श से छत तक बड़े-बड़े कांच के शीशे लगाए गए हैं, जहां से अरब सागर, बांद्रा-वर्ली सी लिंक और मुंबई की स्काईलाइन का शानदार नजारा दिखाई देता है।

फ्लैट की डिजाइनिंग इस तरह की गई है कि घर के अंदर से ही प्रीमियम और होटल जैसा अनुभव मिलता है।

मार्बल फ्लोरिंग और मॉड्यूलर किचन

घर में चमकदार डार्क मार्बल फ्लोरिंग इस्तेमाल की गई है। सीलिंग में लगी गर्म रोशनी इस पूरे स्पेस को और ज्यादा लग्जरी लुक देती है। लिविंग एरिया की दीवारों पर ग्रे टोन के साथ खास मेटल फिनिश का इस्तेमाल किया गया है।

मॉडर्न मॉड्यूलर आइलैंड किचन भी इस घर की खासियत है। इसके अलावा होम ऑटोमेशन की सुविधा दी गई है, जिससे घर की कई चीजों को स्मार्ट तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है।

बाथरूम भी किसी लग्जरी होटल से कम नहीं

मास्टर बाथरूम को भी काफी प्रीमियम तरीके से डिजाइन किया गया है। यहां बड़ा बाथटब, टीवी मिरर और हाई-एंड सैनिटरी फिटिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

घर के बाहर भी मिलती हैं 5 स्टार जैसी सुविधाएं

इस टावर में रहने वाले लोगों के लिए 24 घंटे रेजिडेंशियल मैनेजर, प्राइवेट कंसीयर्ज और वैलेट जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा इंडोर स्विमिंग पूल, फिटनेस सेंटर, स्पा, ट्रीटमेंट रूम, गेम लाउंज और गेस्ट सुइट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

प्रोजेक्ट परिसर में एथलेटिक ट्रैक, क्रिकेट पिच, आउटडोर टेनिस कोर्ट, मिनी गोल्फ और मेडिटेशन गार्डन जैसी सुविधाएं भी बताई गई हैं।

तीन कारों की पार्किंग भी

इस 4BHK फ्लैट के साथ तीन कवर्ड कार पार्किंग भी दी गई हैं। वहीं घर के चारों बेडरूम को जोड़ता लंबा कॉरिडोर लिविंग और प्राइवेट स्पेस को अलग करता है।

सबसे खास बात इसकी लोकेशन और खिड़कियों से दिखने वाला मुंबई का समुद्र और सी-लिंक का नजारा है, जो इस करोड़ों के घर को और खास बनाता है।

 

Admin

footer
Top