logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

लोन होगा सस्ता! RBI ने घटाई Repo Rate, EMI में मिलेगी राहत

 कर्जधारकों और लोन लेने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा (RBI Monetary Policy) में रेपो रेट में 50 आधार अंकों की कमी कर दी है। यह बाजार की उम्मीद से अधिक है। रेपो रेट 6 फीसदी से घट कर 5.50 फीसदी रह गई है। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसका ऐलान किया। 

इस नीति गत दर में यह लगातार तीसरी कमी है। इसका सीधा असर होम लोन की ईएमआई पर पड़ता है, क्योंकि होम लोन की दरें रेपो रेट से जुड़ी होती हैं। इससे पहले फरवरी और अप्रैल की मौद्रिक नीति समीक्षा में आरबीआई ने रेपो रेट में 25-25 आधार अंकों की कमी की थी। जबकि इसके पहले पांच साल तक रेपो रेट में कोई कमी नहीं की गई थी।

 

इस तरह, इस साल अब तक रेपो रेट में 100 आधार अंकों की कमी आ चुकी है। इसका मतलब है कि आपके होम लोन की ब्याज दरों में भी इतनी कमी आ सकती है। कम ब्याज दरों का सकारात्मक असर घरों और कारों की बिक्री पर तो पड़ता ही है, साथ ही यह पूरी अर्थव्यवस्था में लिक्विडिटी को बढ़ा कर ग्रोथ प्रदान करता है।

 

Admin

footer
Top