ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री, बीजद सुप्रीमो और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक की रविवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भुवनेश्वर के सैम अल्टीमेट मेडिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉ. आलोक पाणिग्रही ने बताया कि उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही घंटों बाद नवीन पटनायक ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, "मैं स्वस्थ हूं।" उनका संदेश आते ही उनके समर्थकों और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
गौरतलब है कि नवीन पटनायक एक बार फिर बीमार पड़ गए हैं। उन्हें भुवनेश्वर के सैम अल्टीमेट मेडिकेयर में भर्ती कराया गया है। डॉ. आलोक पाणिग्रही उनकी देखभाल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या थी।फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, यह जानकारी चिकित्सा अधिकारियों ने मीडिया को दी है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों आदि ने भगवान जगन्नाथ से नवीन पटनायक के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।