logo
Top ads
Breaking News
Blog single photo

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई के दौरान मचा हड़कंप; हिरासत में आरोपी

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमले की खबर सामने आई है। यह घटना सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हुई। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी निंदा की हैडॉक्टर की टीम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जांच कर रही है। वह खतरे से बाहर हैं। दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि जनसुनवाई तो जारी रहेगी, मगर उसका तरीका बदलेगा। अब लोग शिकायत लेकर सीधे सीएम के नजदीक तक नहीं पहुंच सकेंगे। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री पर हुए हमले को राजनीतिक साजिश बताया।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर के अनुसार, जनसुनवाई में शामिल एक युवक कागज लेकर पहुंचा था। उसने सीएम से ऊंची आवाज में अपशब्द बोलते हुए हमला किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। मामले की जांच चल रही है। कपूर ने कहा हताश पार्टी का कार्यकर्ता हो सकता है।

सीएम रेखा गुप्ता के सिर में लगी चोट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बताया कि मुख्यमंत्री बैठकर लोगों की शिकायत सुन रही थीं। इसी दौरान हमलावर ने सीएम रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर खींचा, जिससे टेबल लगने से उनके सिर पर चोट लगी। आरोपी ने धक्का-मुक्की भी की।

बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने हमलावार को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके पीछे क्या साजिश थी वह सामने आएगा। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि जनसुनवाई आगे भी जारी रहेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीएम आवास पहुंचे हैं।

वहीं, उक्त शख्स द्वारा सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने की बात भी सामने आ रही है लेकिन, इस पर भाजपा का कहना है कि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Admin

footer
Top