e मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात महाराष्ट्र कर्नाटक और गोवा में रेड अलर्ट है। मुंबई में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली एनसीआर में उमस बढ़ने के आसार हैं लेकिन 22 अगस्त से बारिश की संभावना है। बीते कुछ दिनों से मानसून फिर से पूरे देश में एक्टिव हो चुका है। देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश से त्राहिमाम मच गया है। पहाड़ी राज्यों में बादल फटने से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है, तो वहीं मैदानी इलाकों को बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने आज फिर कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।